India Rise Special

उत्तराखंड में धूप निकलने से लोगों ने ली राहत की सांस, इन क्षेत्रों में पाला बढ़ा सकता है दिक्कतें

देहरादून। उत्तराखंड में अब कई सारे क्षेत्रों में मौसम साफ होने के साथ धूप के लोगों दर्शन हुए है। ऐसे में कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में कही – कहीं बादल भी छाए हुए है।

 

 

मैदानी क्षेत्रों में जहां चटख धूप निकल रही है , वहीं पहाड़ों में ठंडी हवाएं अभी भी कहर बरपा रही है।  कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर दोपहर के समय हिमस्खलन हो गया। हालांकि, इस दौरान किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग द्वारा गयी जानकारी के मुताबिक, “प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। मैदानों में कोहरा और पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है।”

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह जानकारी देते हुए बताया कि, ” शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि पहाड़ों में पाला गिरने के आसार हैं। बर्फीली हवा का सितम अभी बना रह सकता है।”

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: