TrendingUttar Pradesh

कल से वेस्ट UP के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी,जानें तय कार्यक्रम….

22 नवंबर को गाजियाबाद और नोएडा में आगमन   

लखनऊ: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ( yogi adityanath)  अगले सात दिन तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश ( west up) के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे का मुख्‍य उद्देश्‍य खतौली( khatauli) rampur)  व रामपुर विधानसभा उपचुनाव और नगर निकाय चुनाव हैं। सीएम के इसे लेकर अलग-अलग जिलों में कई कार्यक्रम तय किए गए हैं।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ 20 नवंबर को सहारनपुर में रहेंगे। यहां वे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद मुख्‍यमंत्री कुछ विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। माना जा रहा है कि उनका ये दौरा खतौली विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव से जुड़ा है।

कैबिनेट मंत्री शेखावत को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

22 नवंबर को गाजियाबाद और नोएडा में आगमन   

इसके बाद 22 नवंबर को सूबे के मुखिया गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित बीजेपी के प्रबुद्ध वर्ग में शामिल होंगे। इसमें जिलेभर के प्रमुख डॉक्टर्स, वकीलों, प्रोफेसर्स व अन्य प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिन्‍हें कार्यक्रम स्थल तक लाने की जिम्मेदारी प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली है।

इसी दिन वह गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा में आयोजित यूनेस्को भारत-अफ्रीका हैकाथॉन-2022 में हिस्‍सा होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की संभावना है। ये कार्यक्रम 22 से 25 नवंबर तक चलेगा और चारों दिन इसमें वीवीआइपी मौजूद रहेंगे।

24 नवंबर को फिर पहुंचेंगे गाजियाबाद

इसके दो दिन बाद यानी 24 नवंबर को मुख्‍यमंत्री फिर से गाजियाबाद आएंगे। यहां वे कमला नेहरूनगर पार्क में मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाद कार्यक्रम में 2200 जोड़ों को आर्शीवाद देंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: