PoliticsTrendingUttar Pradesh

रामपुर में सीएम योगी बोले- गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं करेंगे  

रामपुर में मुख्‍यमंत्री ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

रामपुर: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हमारी सरकार निष्पक्ष तरीके से कर रही है। सीएम ने आगे कहा कि, रामपुर की विरासत खत्म करने की साज़िश हुई। अबतक 145 भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई। किसी भी भू-माफिया को कब्जा करने नही देंगे। गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जर्जर चीनी मिलों को सुधार करके चलाने और विचार हो रहा है।

मुख्‍यमंत्री योगी ने रामपुर की जनता से कहा कि, आज चेहरा देखकर लाभ नहीं दिया जाता। आज 1 लाख 70 हजार लोगों को शौचालय दिए गए। 485 पंचायत भवनों का निर्माण हुआ। बिना भेदभाव शासन की योजनाएं गरीबों तक पहुंचे यही शासन की मंशा है। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि विकास कल्याणकारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं। लेकिन, अगर किसी ने त्योहारों में व्यवधान उत्‍पन्‍न किया और जो गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करेगा, उसके खिलाफ सरकार की कार्रवाई होगी।

कोरोना में सबको ध्यान में रखा गया: मुख्‍यमंत्री

कोरोना काल में जब दुनिया भयभीत रही थी तब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश सरकार, कोरोना वॉरियर्स, स्वाथ्यकर्मी आपके जीवन को बचा रहे थे। यही कोरोना मॉडल देश में सबसे अच्छा माना गया। हर एक व्यक्ति को सेवा दी गई। उपचार फ्री, टेस्ट फ्री, खाद्यान्न योजना फ्री, वैक्सीन फ्री दी गई। यही कोरोना में नेता भयभीत होकर घरों में बैठे थे। ये लोग देश को क्या सेवा करेंगे, प्रधानमंत्री देश का दौरा कर रहे थे, मैं प्रदेश का दौरा कर रहा था। हमारे जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्रो का सहयोग किया।

सूबे के मुखिया ने कहा, विपत्ति के समय जो आपके साथ खड़ा हो, वही आपका हितैषी है। आप सब से यही अपील है जो लोग जाति या अन्य किसी वाद के आधार पर विभाजित करते हैं, उनसे सतर्क रहना होगा। ये लोग गुमराह करके लोगों को भड़काने का कार्य कर रहे हैं, इनसे सतर्क रहना होगा। आने वाले समय में विकास की लंबी दूरी तय करने के लिए फिर से जुटना होगा। सीएम ने जय श्रीराम कहकर अपनी बात समाप्त की।   

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: