Entertainment

सरोज ख़ान पर बायोग्राफी बनाएंगे रेमो डिसूजा कहा उनकी प्रेरणादायक कहानियों को लोगों तक पहुंचना है।

 

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज ख़ान ने 3 जुलाई को अलविदा कह दिया था। सरोज ख़ान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 80 के दशक से लेकर आजतक उन्होंने कई यादगार गाने कोरियोग्राफ किए हैं। अब तक सरोज ख़ान ने 2000 से ज्यादा गानें कोरियोग्राफ किए हैं।

https://www.instagram.com/p/CCKTxccp3WT/?igshid=8fcob8cj8pt1

 

उनका इस दुनिया से चला जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए धक्का था। लेकिन अब एक्टर, डायरेक्टर, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने उनकी प्रेरणादायक कहानियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सरोज ख़ान पर बॉयोग्राफी बनाने का फैसला किया है।

 

हाल ही में एक न्यूज़ वेबसाइट के इंटरव्यू में रेमो डिसूजा, सरोज ख़ान की बेटी सुकैना से सरोज ख़ान की बॉयोग्राफी बनाने की बातचीत कर रहे थे।

 

इतना ही नहीं फिल्म कलंक की शूटिंग के दौरान सरोज ख़ान ने कहा था कि वो रेमो से बायोग्राफी बनवाना चाहतीं थीं। क्योंकि वो दोनों जीरो से हीरो बने हैं। सरोज ख़ान का मानना था कि रेमो उन्हें अच्छी तरह से समझते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: