Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

लखनऊ के SGPGI  में भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत अस्थिर बनी हुई हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की पल-पल निगरानी कर रही है। उनके स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाले दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। मंगलवार को यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनसे मुलाकात कर हालचाल जानने अस्पताल पहुँची ।

SGPGI की ओर से मंगलवार सुबह साढ़े 10 दस बजे जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर नहीं है। शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की ‘ऑक्सीजन थेरेपी’ शुरू की गई। सांस लेने में तकलीफ और बढ़ने पर रविवार शाम से उन्हें ‘नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन’ पर रखा गया है।

हेल्थ बुलेटिन बयान के अनुसार PCM, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के सीनियर चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।SGPGI के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान भी रेगुलर रूप से उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :-युवा स्वरोजगार योजना : योगी सरकार दे रही व्यवसाय पर 25% सब्सिडी, 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

89 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और बेहाशी के कारण SGPGI में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में चल रहा था।

सीएम योगी अब तक कई बार उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल जा चुके हैं। वहीं,मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उनका हालचाल जाना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनसे मिल चुके हैं। बुधवार को रक्षा मंत्री एक बार फिर लखनऊ में होंगे और वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मिलने अस्पताल जाएंगे।

राजनाथ सिंह एक दिन के दौरे पर 21 जुलाई को यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंच रहे हैं। लखनऊ महानगर के बीजेपी अध्यक्ष मुकेश वर्मा व मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को 10.35 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मल्टी लेवल पार्किंग के सामने स्थापित पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन की प्रतिमा का प्रात: 11 बजे अनावरण करेंगे। इसके बाद SGPGI में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मिल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। इसके बाद दोपहर में ही एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: