TrendingUttar Pradesh

लखनऊ पहुंचेंगे केन्द्रीय राज्यमंत्री नितिन गडकरी, देंगे कई सौगातें

लखनऊ: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज लखनऊ पहुंचेंगे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य-बृजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे।

महर्षि विश्वविद्यालय में कई परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे नितिन गडकरी। इस दौरान 475 करोड़ रुपए की 164 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। वहीं, 3,300 करोड़ रूपए से अधिक की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनायों का भी लोकार्पण होगा। IIM तिराहे से सीतापुर रोड पर बनकर तैयार ओवरब्रिज को जनता को समर्पित करेंगे नितिन गडकरी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: