Trending

Breaking: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा

बिहार की राजनीति में अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहे सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

पटना: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां लालू (lalu)और नीतीश(nitish) की सरकार में कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह(sudhakar singh) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद आरजेडी से मिलकर सरकार बनाने वाले के बाद बिहार की राजनीति में अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहे सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव(tejaswiyadav) को सौंपा है।

आपको बता दें कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह के पुत्र हैं वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार में कृषि मंत्री बनाए गए थे। सुधाकर सिंह के मंत्री पद से इस्तीफा देने जाने की पोस्ट उनके पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की है।

बिजनेस लीडर तुलसी तांती का निधन, ट्वीट कर पीएम मोदी जताया दुःख

आपको मालूम हो कि सुधाकर सिंह महागठबंधन की सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने थे सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सुधाकर सिंह ने खुले मंच से बिहार सरकार के कृषि विभाग के अधिकारियों को चोर और खुद को उनका सरदार कहा था उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल सा आ गया था।

कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब इस बात को लेकर सुधाकर सिंह को धोखा तो इस पर सुधाकर सिंह ने कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे और सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार के कृषि रोडमैप को भी आड़े हाथों लिया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: