Entertainment

सुपरमैन, स्पाइडरमैन नहीं देश का मसीहा है, सोनू सूद

कोरोना ने कई जिंदगियों को खास से आम कर दिया है, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मध्यम वर्ग किस दौर से गुजर रहा होगा। वैसे तो देश का कोना-कोना आज कोरोना की मार झेल रहा है। लेकिन आंध्र प्रदेश की दो बहनों के आत्मविश्वास और जज्बे को देख रील नहीं रियल लाइफ हीरो सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया हैं।

largest entertainment news form India and and around the world
                                                                                    SONU SOOD


 

दरअसल इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मजबूर पिता अपनी बेटियों (वेनेला,चंदना) से ही खेत जुतवा रहा है। आर्थिक तंगी झेल रहे परिवार के पास इतने पैसे ही नहीं है कि वो बैल किराए पर ले सके। किसी संसाधन के न होने पर दोनों बहनें हाथों से खेत जोतती दिखीं। उनके पिता की चाय की दुकान थी,लेकिन कोरोना के चलते उसे बंद करना पड़ा। दोनों बहनों ने घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने का ठान लिया और खेतों में फसल उगाने के लिए मेहनत करने लगीं। आंध्र प्रदेश की दो बहनों के आत्मविश्वास और जज्बे को देख सोनू का दिल पिघल गया।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह फैमिली बैल डिजर्व नहीं करती बल्कि ट्रैक्टर डिजर्व करती है। वादे के मुताबिक सोनू ने लड़कियों के परिवार को ट्रेक्टर उपलब्ध करवाया, साथ ही एक संदेश भी दिया कि लड़कियों को पढ़ने दिया जाए। सोनू के इस कदम से सोशल मीडिया पर उनकी खूब सराहना हो रही है कोई उनको मसीहा बोल रहा हैं तो कोई रियल लाइफ हीरो।

बता दें कि यह पहली बार नहीं जब सोनू ने किसी की मदद की हो। बॉलीवुड में विलन का किरदार निभाने वाले सोनू ने कोरोना संकट में फसे कई प्रवासी मजदूरों को उन्हें, उनकी मंजिल  तक पहुंचाने में मदद की है। इस कठिन समय में लोग उन्हें मसीहा कह के पुकार रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: