
कौन हैं सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाला बिनोद, जिसके लिए Paytm ने ट्विटर पर बदल दिया अपना नाम
अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और मीम्स के दीवाने हैं तो पिछले कुछ दिनों में आपने “बिनोद” पर नाम जरूर सुना होगा। यह नाम अब सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बन गया है। इतना ही नहीं, ‘बिनोद’ के नाम पर ट्विटर पर मजेदार मीम्स और चुटकुले छाए हुए हैं। देखते ही देखते यूट्यूब का बिनोद ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। जानिए कौन हैं बिनोद, कहाँ से आया बिनोद?
एक कमेंट ने रातों रात किया पॉपुलर
बिनोद नाम सोशल मीडिया पर वैसे ही ट्रेंड में आया, जैसे पहले भी कोई स्किलचाय बेचने वाला या प्रिया प्रकाश की वीडियो ट्रेंड हो गई थी। इसमें खास बात ये है कि बिनोद का चेहरा किसी ने नहीं देखा है। बस एक कमेंट ने उसको ट्रेंड में ला दिया है। बिनोद ने एक यूट्यूब चैनल की वीडियो पर अपने नाम को लेकर एक कमेंट कर दिया था, जिसके बाद से वह एक स्टार बन गए हैं।
कहाँ से वायरल हुआ बिनोद
यूट्यूब पर एक चैनल है- Slayy Point। इसमें बहुत सी अजीबो-गरीब बातों को लेकर लोगों को रोस्ट किया जाता है। अभ्युदय और गौतमी इसमें रोस्टिंग करते हैं। इन लोगों ने हाल में ही एक वीडियो Why indian comment section is garbage बनाया। इस वीडियो में इन्होंने बताया कि कैसे लोग कॉमेंट्स में कुछ भी लिख आते हैं। ऐसे ही एक आदमी Binod Tharu का कॉमेंट दिखाया कि उसने कॉमेंट में अपना ही नाम Binod लिख दिया और 7 लोग आकर उसे लाइक भी कर गए। इस वीडियो के बाद यूट्यूब के कॉमेंट बॉक्स में भी बिनोद शब्द चमकने लगा। फिर इसका असर फेसबुक-ट्विटर तक पहुंचा। कुछ भी टॉपिक हो, कोई भी ख़बर हो, कॉमेंट सेक्शन में लोग बिनोद कमेंट कर रहें हैं। आप ट्विटर पर #Binod सर्च कीजिए और मीम्स देखिए। किसी को नहीं पता, ये आदमी असल में कौन है?
Paytm ने ट्विटर पर नाम बदलकर रखा बिनोद
गब्बर नाम के एक शख्स ने Paytm को उसके ट्विटर अकाउंट पर चैलेंज दिया कि वो अपना नाम बदलकर Binod कर दे और ऐसा करने का हौंसला दिखाए। Paytm ने भी इस चैलेंज को स्वीकर कर लिया और तुरंत अपना नाम बदलकर Binod रख लिया, इतना ही नहीं उसने उस चैलेंज देने वाले को इसका जवाब भी दिया। इसके बाद तो ट्विटर पर देखते ही देखते #Binod ट्रेंड करने लगा है।
पहले भी रातों रात वायरल हुई हैं लोग
सोशल मीडिया आजकल महज मनोरंजन के लिए ही नहीं जाना जाता है, बल्कि सोशल मीडिया कई लोगों की किस्मत चमकाने के लिए भी जाना जा रहा है। हमेशा कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा सकता है। बस एक कुछ वायरल हुआ नहीं कि बस बन आप स्टार। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने सड़क पर पड़े इंसान को भी रातोंरात स्टार बना है। उदाहरण के तौर पर आप रानू मंडल को ही देख लीजिए । कैसे एक वीडियो से वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थी। इसके अलावा प्रिया प्रकाश वारियर, सोनम गुप्ता, पैराग्लाइडिंग वाले बिपिन रातों रात स्टार बने थे।