IndiaIndia - WorldTrending

बड़ी खबर: कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे राहुल गांधी, 23 सितंबर को सोनिया से मिलेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 24 से 30 सितंबर तक नामांकन दिल्ली मुख्यालय में होगा

गैर-गांधी के हाथ में जाएगी कांग्रेस की कमान?

पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा कर सकते हैं राहुल गांधी

नई दिल्‍ली: कांग्रेस में नए अध्यक्ष के नामों को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें तेजी से चल रही हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान देते हुए कहा कि नामांकन के दौरान राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर रहेंगे और वे दिल्ली नहीं जाएंगे। उनके इस बयान के बाद यह लगभग तय हो गया है कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान नहीं संभालेंगे।

दो मुख्‍य बिंदु……

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 24 से 30 सितंबर तक नामांकन दिल्ली मुख्यालय में होगा। उम्‍मीदवारों को फेस-टु-फेस नामांकन फाइल करना होगा।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार, 24 से 30 सितंबर तक राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर रहेंगे। इस बीच वे दिल्ली नहीं जाएंगे।

मुख्तार अंसारी को झटका ! जेलर को धमकाने के मामले में 2 साल की सजा

गैर-गांधी के हाथ में जाएगी कांग्रेस की कमान?

राहुल गांधी के चुनाव न लड़ने के बाद कांग्रेस की कमान गैर-गांधी के हाथ में जाना तय माना जा रहा है। सन् 1998 में सीताराम केसरी को हटाकर सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई थीं। उसके बाद वर्ष 2017 में राहुल कांग्रेस अध्यक्ष बने थे, लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने पद छोड़ दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी ही अंतरिम तौर पर कांग्रेस की कमान संभाल रही हैं। लेकिन, स्‍वास्‍थ्‍य कारणों की वजह से उन्होंने अध्यक्ष बनने से मना कर दिया है।

23 सितंबर को सोनिया से मिलेंगे राहुल

आगामी 23 सितंबर को राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से विश्राम लेकर दिल्ली आएंगे। जयराम रमेश ने कहा कि वह अपनी मां सोनिया गांधी से मिलेंगे। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान राहुल मां सोनिया से पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा कर सकते हैं। 20 सितंबर को सोनिया गांधी ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को भी केरल से वापस बुलवाया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: