बड़ी खबर: भारत की 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में साथ देगा अमेरिका
अमेरिकी व्यापार समूह यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल यानि यूएसआईबीसी के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा कि, भारत कुछ दशकों में
नई दिल्ली:भारत जल्द ही 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। भारत के इस सफर में अमेरिकी कंपनियां सहयोग करने को तैयार हैं।
भारत केंद्रित अमेरिकी व्यापार समूह यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल यानि यूएसआईबीसी के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा कि, भारत कुछ दशकों में दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनकर उभरेगा। बहुत सारी अमेरिकी कंपनियां इसमें हिस्सेदार बनेंगी। बता दें कि, एक समय में भारत वैश्विक जीडीपी में 25 फीसदी से ज्यादा का हिस्सेदार था। इसमें वह स्थिति फिर हासिल करने का माद्दा है।
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
जाहिर है, भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को व्यवसायी समुदाय गंभीरता से ले रहा है। इसलिए भारत और अमेरिका के बीच अभी 150 अरब डॉलर का व्यापार बढ़ाकर 500 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखना है।