IndiaIndia - WorldTrending

अब नहीं हो सकेगा चैनलों पर सीधा प्रसारण,  जानिए क्या है वजह ?

नेशनल डेस्क :  केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीधे प्रसारण गतिविधियों के किसी भी प्रसारण या वितरण पर रोक लगाने को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजारी में, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपनी सामग्री प्रसारित करने वालों को प्रसार भारती के माध्यम से प्रसारित करने के लिए के निर्देश दिए हैं। वहीं पहले से प्रसारण कर रहे मंत्रालयों और राज्य सरकारों को 31 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया गया है। माना जा रहा है कि, नई एडवाइजरी तमिलनाडु सरकार के शैक्षिक चैनल कालवी टीवी और आंध्र प्रदेश सरकार के आईपीटीवी को प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढ़े :- सिमोना हालेप डोपिंग मामले में अस्थायी रूप से हुई निलंबित, कहा- मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल मैच शुरू

हालांकि ये प्रसारण डीटीएच प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। दरअसल, एडवाइजरी में कहा गया, “केंद्र सरकार का कोई भी मंत्रालय, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें भविष्य में प्रसारण गतिविधियों में शामिल नहीं होंगी। अगर वो पहले से ही अपनी सामग्री प्रसारित करती हैं तो अब सार्वजनिक प्रसारणकर्ता प्रसार भारती के माध्यम से किया जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: