India Rise Special

मंडी में बरोट-घटासनी राजमार्ग से खाई में गिरी बोलेरो, मौके पर चालक की हुई मौत

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बरोट-घटासनी राजमार्ग में टिंडूनाला के पास अनियंत्रित बोलेरो जीप गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे की चपेट में आए बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. वही बोलेरो में सवार अन्य चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. हादसे में जख्मी हुए लोगों में एक दंपती पद्धर की ग्राम पंचायत भड़वाहण और दो युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वही बुरी तरह से घायल मनोज कुमार निवासी भड़वाहण को मंडी अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि उनकी पत्नी सीमा और उत्तर प्रदेश मूल के दोनों भाइयों को पद्धर अस्पताल से उपचार बाद छुट्टी दे गई।

ये भी पढ़े :- शोपियां में आतंकी और जवानों के मुठभेड़ जारी, आस पास के घरों को कराया गया खाली

इस वजह से बोलेरो ने खोया था नियन्त्रण

बताया जा रहा है कि, पद्धर क्षेत्र का दंपती और उत्तर प्रदेश मूल के दोनों युवक टैक्सी में बरोट से पद्धर आ रहे थे। नाला के पास आने पर चालक के नियंत्रण खो जाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में टैक्सी चालक 25 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी खलैहल डाकघर बरोट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी भडवाहण, सीमा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी भडवाहण डाकघर कुफरी तहसील पद्धर और सलीम खान पुत्र मुख्त्यार खान, नजीम खान पुत्र इब्राहिम गांव धातियां डाकघर टूलियां तहसील बरेली, उत्तर प्रदेश जख्मी हो गए।

ये भी पढ़े :- श्रीलंका के प्रधानमन्त्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा – सूत्र

108 की मदद से घायलों को पहुंचाया गया था अस्पताल

जख्मी लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पद्धर ले जाया गया। पायलट रजनीश कुमार और ईएमटी सर्वगंधा ने रेस्क्यू के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के साथ कंधा लगा सहारा देकर गंभीर रूप से जख्मी दंपती को सड़क तक पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी मनोज कुमार को जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: