लखनऊ: यूपी में चौथे चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। जिन नौ जिलों में चुनाव होने हैं उसमें लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिला शामिल हैं।
वहीं राजधानी में तेजी से मतदान का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जनता के साथ नेता भी सुबह से लाइन में लगकर मतदान कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लाइन लगी हुई है। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सभी सुबह से ही लाइन में लगे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
मलिहाबाद 9%
बख्शी का तालाब 10.25%
सरोजिनी नगर 9.2%
लखनऊ पश्चिम 7.6%
लखनऊ उत्तर 9.2%
लखनऊ पूर्व 8.4%
लखनऊ सेंट्रल 5.5%
लखनऊ कैंट 5.4%
मोहनलालगंज 8%