SportsTrending

CWG में भारत के खाते में एक और पदक, लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य

राष्ट्रमंडल खेलों में आज भारत के पांच बॉक्सर अपना पदक पक्का कर सकते हैं।

स्पोर्ट डेस्क: वेटलिफ्टिंग के 109 किग्रा भार वर्ग में भारत के लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीत लिया है। स्नैच राउंड में उन्होंने 163 किग्रा भार उठाया था। वहीं, क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने 185 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने मुकाबले में कुल 355 किग्रा भार उठाया। भारत को वेटलिफ्टिंग में नौवां पदक मिला है। वहीं, कुल पदकों की संख्या 14 हो गई है।राष्ट्रमंडल खेलों में आज भारत के पांच बॉक्सर अपना पदक पक्का कर सकते हैं।

सीएम योगी का आजमगढ़ दौरा कल, जनसभा को करेंगे संबोधित

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 14 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत छठे स्थान पर है। बता दें, कि जूडो में भारत की तुलिका मान सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने 78 किलोग्राम भारवर्ग में मॉरिटियस की ट्रैसी डुरहोन को हराया। सेमीफाइनल में उनका सामना न्यूजीलैंड की सिडनी एंड्रूस के साथ होगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: