Politics

सियासी गलियारे में शोक की लहर, दिग्गज नेता अमर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में निधन

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 वर्ष में सिंगापुर में निधन हो गया है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह का 6 महीने से किडनी का इलाज चल रहा था। मुंबई मिरर की प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक अमर सिंह आईसीयू में भर्ती थे, उनका परिवार उनके साथ था।अमर सिंह मुलायम सिंह के काफी करीबी थे। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के महासचिव और व राज्य सभा के सदस्य भी यह चुके हैं।6 जनवरी 2010 को इन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया था।


समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार दोपहर निधन हो गया। दिग्गज नेता अमर सिंह की उम्र 64 वर्ष थी और वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अमर सिंह सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती थे। अमर सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे अमर सिंह

मार्च महीने में अमर सिंह ने किडनी से जुड़ी बीमारी की वजह से सिंगापुर के अस्पताल में सर्जरी करवाई थी। जानकारी के मुताबिक, साल 2013 में ही अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी। कई बार वह बीमारी के चलते राजनीति से ब्रेक भी लेने लगे थे और पिछले कुछ सालों में सक्रियता ना के बराबर हो गई थी।

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थें

अस्पताल से ही उन्होंने कई वीडियो संदेश भी जारी किए थे।उन्होंने आज 1 अगस्त को ही बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि भी दी थी। साथ ही एक और ट्वीट में बकरीद की शुभकामना भी दी। बीते दिनों उन्होंने अस्पताल से कई वीडियो भी जारी किए थे। एक वीडियो में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।

कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- “अमर सिंह एक ऊर्जावान राजनैतिक शख्सियत थे। पिछले कुछ दशकों में, उन्होंने कुछ प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रमों को करीब से देखा था। वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुख हुआ. उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। ओम शांति।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने अपने ट्वीट में लिखा, “वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

पूर्व सपा नेता के निधन पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने लिखा- “ईश्वर अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। अखिलेश यादव ने कहा, “अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।”

अमिताभ बच्चन से मांगी थी माफी

एसपी नेता मुलायम सिंह यादव के अलावा मेगास्टार अमिताभ बच्चन के परिवार से भी अमर सिंह के बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में इन रिश्तों में खटास जरूर आई थी। इस साल फरवरी महीने में अमर सिंह ने एक वीडियो जारी करके अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।

समाजवादी पार्टी से दूर होते गए अमर

वह 2002 और 2008 में भी राज्यसभा के लिए चुने जाते रहे हैं। एक समय मुलायम सिंह यादव के खास कहे जाने वाले अमर सिंह साल 2017 के पहले ही किनारे लगने लगे थे। समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के झगड़े में अखिलेश ने अमर सिंह को विलन माना। कई बार तो अखिलेश ने खुलेआम अमर सिंह की आलोचना की। बाद में अमर सिंह भी बीजेपी के कार्यक्रमों में नजर आने लगे। उन्होंने आरएसएस से जुड़े संगठन को अपने पूरी संपत्ति दान करने का भी ऐलान किया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: