LifestyleTrending

घर से भाग जाएंगी सारी मक्खियां, बस एक बार आजमाकर देख लीजिए इस नुस्खे को

अगर घर का कोई भी गेट खोल दो तो मक्खियां घर में घुस जाती हैं और फिर ये जाने का नाम नहीं लेती हैं। ये घर में घुसते ही सारी गंदगी घर में ले आती हैं और इसके साथ ही बीमारियां भी मुफ्त में ले आती हैं। आपके हर उठने और बैठने की जगह पर मक्खियां अपने बसेरा बनाती हैं। चलिए जानते हैं कि इन मक्खियों को कैसे दूर भगाना है।

एपल साइडर विनेगर
एक गिलास में एपल साइडर विनेगर यानी कि सिरका लें उसमें डिश सोप की कुछ बूंदें डालें अब किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक रैप से इस गिलास को बंद कर दें। अब एक टूथपिक की मदद से जगह-जगह छेद कर दें। इस गिलास को मक्खियों वाली जगह पर रखें। इससे सारी मक्खियां घर से भाग जाएंगी।

ये भी पढ़े :- अगर काम में ज्यादा हैं व्यस्त, तो कम समय में बनाये चटपटा नाश्ता

नमक के पानी का इस्तेमाल
एक गिलास में दो चम्मच भरकर नमक डालें। अब इसे एक स्प्रे बोतल में भर दें। इससे भी मक्खियां जल्दी भाग जाती हैं।

पुदीना और तुलसी
मक्खियों के भगाने के लिए पुदीने और तुलसी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। अगर आप दोनों का मिक्सचर का इस्तेमाल करते हैं। तो एक अच्छा कीटनाशक तैयार होता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: