Malaika Arora Covid-19 Positive: अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने इस इस बात की जानकारी दी है।
मलाइका अरोड़ा इंडियाज बेस्ट डांसर शो की जज हैं। काफी लंबे समय से वो इस शो का हिस्सा हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर भी 7 से 8 लोग कोरोना संक्रमित हैं।
https://www.instagram.com/p/B8be7vDBJHh/?igshid=1xo2v6v83o24t
कुछ देर पहले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी वहीं कुछ देर बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव हैं। एक्ट्रेस ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, हां मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं।
एक्ट्रेस अपने फिटनेस और योग के लिए काफी जानी जाती हैं साथ ही टाइम-टाइम पर वो स्किन केयर और एक्सरसाइज के एपिसोड शेयर करती हैं।
https://www.instagram.com/p/CDLUrCBBUV-/?igshid=i7rcgxpwans9
वहीं अर्जुन कपूर ने खबर इन्फॉर्म करते हुए लिखा कि मैं ठीक महसूस कर रहा हूं मेरे लक्षण एजिंप्टोमैटिक हैं। डॉक्टर की सलाह पर मैने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। मैंने डॉक्टर और बीएमसी से सलाह ली है। आपने स्पोर्ट किया इसके लिए धन्यवाद करता हूं। मैं अपनी हेल्थ अपडेट बताता रहूंगा।
बता दें कि अर्जुन और मलाइका ने अपना रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया है। दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं। मलाइका कुछ समय पहले अपने लव वन के साथ विकेशन पर भी गई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। बता दें कि कपल आए दिनों कई जगह एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं बीच में कुछ अफवाहें भी थी कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। अब ये रूमर थी या सच्चाई ये तो मलाइका और अर्जुन ही जानें, फिलहाल मलाइका और अर्जुन के लिए सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की जा रही है।