India Rise Special

साढ़े चार साल तक भाजपा में घुटन महसूस हुई – यशपाल आर्य

रुद्रपुर ।”कांग्रेस पार्टी के कमजोर होते ही देश और विकास दोनों ही कमजोर हो गए है। साढ़े चार सालों तक भाजपा में घुटन महसूस होती घुटन महसूस होती की। कांग्रेस ने जो सम्मान दिया , उसे कभी भुला नहीं सकता।” ये सारी बाते पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य द्वारा उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यालय में बैठक के समय कही गयी हैं ।

 

बीते मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थिति कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। यशपाल कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए थे । उस दौरान उन्होंने भाजपा के शासन काल पर बोलते हुए कहा कि, “भाजपा शासनकाल में विकास गुम हो चुका है। किसान आंदोलन में किसानों की आवाज दबा दी गई। 750 किसान शहीद हुए, लखीमपुर खीरी घटना हुई, इन सभी में भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार मौन रही। विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक समान चुनाव नतीजे होंगे।”

 

कांग्रेस पार्टी जीत के नतीजे बदलने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि यशपाल आर्य के आने से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने पहले भी पार्टी और संगठन को मजबूती प्रदान की है।कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, डा. गणेश उपाध्याय, सुमित्तर भुल्लर, राजेंद्र पाल ङ्क्षसह, कामेश्वर जेटली, शिल्पी अरोरा, आदेश चौहान शामिल हुए।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: