Entertainment

अभिनेत्री के ऑफिस पर BMC का छापा, कंगना ने कहा सपना टूटने का समय आ गया है

kangaena bmc the india rise bollywood news


अभिनेत्री कंगना रनौत और शिव सेना नेता संजय राउत की जुवानी जंग रुकने का नाम नहीं रही है। मुंबई को पीओके से तुलना पर निशाने पर आई कंगना को केंद्र सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई है। कंगना ने ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने भारत की बेटी के वचनों का मान रखा है, लेकिन कंगना को सुरक्षा मुहैया करवाने पर महाराष्ट्र सरकार ने ऐतराज जताया है। इस दौरान कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले ही BMC ने उनके दफ्तर पर छापा मारा है।

गृह मंत्रालय ने जो अभिनेत्री को सुरक्षा मुहैया करवाई है उसका मतलब क्या है, क्या होती हैं SPG, Z+, Z, X सुरक्षा ?

 

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302901679969300480?s=20

 

राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई का अपमान करने वालों को सिक्योरिटी दी जा रही है, यह दुख की बात है। वहीं अभिनेत्री ने वीडियो साझा करते हुए कहती हैं। “इन्होंने कहा वो जो मैडम हैं उनकी करतूत का परिणाम सब को भुगतना होगा। मुझे कल सूचित किया जाएगा कि मेरी प्रॉपर्टी को तोड़ रहे हैं। इसके साथ ही BMC ने कहा है कि कंगना को मुंबई आने के बाद 14 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302903789339340800?s=20

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302900505933307905?s=20

 

गृह मंत्रालय ने जो कंगना को सुरक्षा मुहैया करवाई है उसका मतलब क्या है?

यह सुरक्षा खासतौर पर VIP को दी जाती है। यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आता है। यह SPG और IB के एक विभाग के रूप में काम करता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: