अयोध्या : सरयू तट पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की संध्या आरती
योध्या पहुंचकर सरयू तट पर साधु-संतों संग आरती की
अयोध्या : उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने अयोध्या पहुंचकर सरयू तट पर साधु-संतों संग आरती की। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है।
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। केजरीवाल जहां आज सुबह राजधानी लखनऊ पहुंचे वहां हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वही शाम को अयोध्या पहुंचे केजरीवाल ने साधु संतों से मुलाकात और आशीर्वाद लेकर सरयू तट की संध्या आरती में शामिल हुए।
प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
गौरतलब है कि अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी से पहले 3 बार विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। इतना ही नहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश के अलावा आम आदमी पार्टी उत्तराखंड पंजाब गोवा गुजरात में सभी जगह चुनावी मैदान पर उतरेगी। बता दें कि दिल्ली में लगातार तीन बार सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की निगाहें अपने कद को विस्तार करके देश के अन्य राज्यों में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने पर हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश दौरे पर आए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चुनावी वादों का ऐलान करते हुए कहा था कि हमारी पार्टी प्रदेश में आती है तो यूपी के लोगों को बिजली के महंगे बिलों से राहत मिलेगी इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि प्रदेश में सभी लोगों को 24 घंटे बिजली तथा 300 यूनिट तक शून्य बिल देना होगा।