PoliticsTrending

mission 2022: नाराज किसानों को मनाने के लिए ट्रैक्टर रैली 16 से

ट्रैक्टर किसानों की उन्नत प्रगति और उत्थान का प्रतीक

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने कमान संभाल ली है। बता दें कि भाजपा किसान मोर्चा 16 नवंबर से 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में किसान ट्रैक्टर रैली निकालने का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह 16 नवंबर को इसकी शुरुआत मऊ से करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर किसानों की उन्नत प्रगति और उत्थान का प्रतीक है। इसलिए पार्टी ट्रैक्टर रैली निकाल रही है। ट्विटर रैली के जरिए भारतीय जनता पार्टी नाराज किसानों को मनाने का कार्य करेगी और इस दौरान वा केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों को लेकर किसानों को साधने की कोशिश करेगी।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को लेकर कामेश्वर सिंह ने कहा कि वह छलावा कर रहे हैं। देश प्रदेश का किसान उन्हें गंभीरता से नहीं लेता वह अपने पिता महेंद्र सिंह टिकैत का नाम बेच रहे हैं वह अपने पिता के नाम पर दुकानदारी चला रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उन्हें मिली हार को पचा नहीं पा रहे इसलिए लगाता पार्टी के विरोध में कार्य कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कसीदे कसते हुए कामेश्वर सिंह ने कहा कि 4 वर्षों में गन्ना मूल्य का रिकॉर्ड भुगतान हुआ है वहीं प्रदेश में बंद पड़ी चीनी मिल चलाने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है वहीं नई चीनी मिले लगाकर योगी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने 8600000 किसानों के 36000 करोड़ के कृषि ऋण माफ किए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: