India Rise Special

किशोरों के वैक्सीनेशन के लिए बिहार में तैयार हुए 65 टीकाकरण केंद्र, जानिए किन स्थानों लगेगी वैक्सीन?

भभुआ। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते प्रकोप के चलते सरकार ने 15 से 18 वर्ष के किशोरों के वैक्सीनेशन का फैसला लिया हैं। जिसको लेकर प्रदेश भर में तैयारियां चल रही है। कैमूर जिला के उच्च एवं इंटर स्तरीय के विद्यालयों में टीकाकरण किया जाना है। किशोरों को लगने वाली वैक्सीन की दोनों डोज 28 दिन के अंतराल पर लगेंगी। इसके लिए टीकाकरण के विभिन्न विद्यालयों का चयन किया गया है।

 

बताया जा रहा है कि, जिले भर के सभी इंटर कॉलेजों में 3 जनवरी से किशोरों के वैक्सीनेशन कैप लगाए जाएंगे। टीकाकरण कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करके छात्र – छात्राओं को एक अभियान के तहत टीकाकरण कराए जाने के लिए विद्यालय के प्राचार्य को नोडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। उक्त विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा आसपास के अन्य छात्र-छात्राओं को भी उस आयु वर्ग के अंदर के किशोरों का यहाँ टीकाकरण किया जाएगा।

 

इन विद्यालयों में लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप 

 

उच्च विद्यालय भभुआ, अटल बिहारी उच्च विद्यालय भभुआ, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय भभुआ , श्रीमती उदासी देवी उच्च विद्यालय अखलासपुर, महाबल भृगुनाथ उच्च विद्यालय कोरीगांवा बहेरा, परशुराम ङ्क्षसह उच्च विद्यालय नीमी, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय कम्हारी मनिहारी, उच्च विद्यालय सोनहन, पंडित देव नाथ पांडेय उच्च विद्यालय बारे, उच्च विद्यालय रूपपुर भभुआ, उच्च विद्यालय भगवानपुर, उच्च विद्यालय जलालपुर रामपुर, नेहरू उच्च विद्यालय नोहट्टा रामपुर, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय अधौरा, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय चैनपुर, 108 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय हांटा, इंद्रासन प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय जगरिया, राधा-कृष्ण प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चिताढ़ी, रामदुलारी जगदीप उच्च विद्यालय बहुआरा, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय चांद, राज नारायण उच्च विद्यालय हमीरपुर, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चांद, उच्च विद्यालय धनेक्षा, उच्च विद्यालय कर्णपुरा, दुर्गावती उच्च विद्यालय छांव , शत्रु हरण उच्च विद्यालय कल्याणपुर, जगजीवन उच्च विद्यालय मचखियां, शारदा ब्रजराज उच्च विद्यालय मोहनियां, सेवा निकेतन उच्च विद्यालय बरहुली, कृष्ण उच्च विद्यालय मुजान, आदर्श उच्च विद्यालय बढुपर, जयरामचुरण आदर्श विद्यालय चौरसिया, प्रोजेक्ट शांति बालिका उच्च विद्यालय मोहनियां, उच्च विद्यालय रामगढ़, नवभारत उच्च विद्यालय राजेंद्र नगर देवहलियां, आदर्श बालिका उच्च विद्यालय रामगढ़, जयसवाल उच्च विद्यालय नुआंव, सर्वोदय उच्च विद्यालय गुड़िया।

 

इसके साथ ही रामायन राय उच्च विद्यालय वन का बहुआरा, उच्च विद्यालय जहानाबाद कुदरा, उच्च विद्यालय बसही बसावन, जवाहरलाल नेहरू उच्च विद्यालय सेवापुरी फकराबाद, उच्च विद्यालय सिसवार, बघेल उच्च विद्या मंदिर घटांंव कुदरा, राम जानकी बालिका उच्च विद्यालय सकरी कुदरा, एसबीपी कॉलेज भभुआ, एमडीआर पटेल महिला डिग्री कॉलेज, शहीद संजय ङ्क्षसह महिला महाविद्यालय, भूपेश गुप्त डिग्री कॉलेज भभुआ, राजर्षि शारिवाहन डिग्री महाविद्यालय भगवानपुर, महाराणा प्रताप कॉलेज मोहनियां, ग्राम भारती महाविद्यालय रामगढ़, जगदेव मेमोरियल कॉलेज कुदरा, शहीद संजय ङ्क्षसह इंटर महिला कॉलेज भभुआ, मां राजेश्वरी सुदामा देवी पटेल महिला इंटर कॉलेज भभुआ, भूपेश गुप्त इंटर कॉलेज भभुआ, महाबोधि उच्च माध्यमिक विद्यालय अखलासपुर, राजर्षि शारिवाहन इंटरमीडिएट महाविद्यालय भगवानपुर, किसान इंटर अवंखरा, दुर्गावती उच्च विद्यालय बिछियां, दुर्गावती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर , विश्वनाथ इंटर कॉलेज मुजान, ग्राम भारती बालिका विद्यापीठ रामगढ़, लोहिया जगदेव इंटरमीडिएट कॉलेज नुआंव, दीप नारायण यादव कॉलेज सिलौंधा में टीकाकरण किया जाएगा।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: