PoliticsUttar Pradesh

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा और कांग्रेस से पूछा सवाल? लड़ाई हम से है या भाजपा से

समाजवादी पार्टी (सपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा किसी भी बड़ी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि, बसपा-कांग्रेस को पहले ये साफ करना होगा कि उनकी लड़ाई किससे है? भाजपा से है या फिर सपा से ?

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा सभी छोटी पार्टियों को एक साथ लाने की कोशिश कर रही है। जिससे वह भाजपा को हरा सके। वहीं, ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली पार्टी भागीदारी संकल्प मोर्चा को लेकर अखिलेश ने कहा कि उनसे अभी तक कोई बात नहीं हुई।

अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर कहा कि, हमारा प्रयास है कि हम सभी छोटी पार्टियों के साथ जाएं और भाजपा के विरुद्ध एक होकर लड़ें।

बसपा और दूसरी पार्टियों द्वारा ब्राह्मण सम्मेलन किए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी समाजवादी पार्टी भी पिछड़ी जातियों के लिए सम्मेलन कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर से पहले हमने तीन दिवसीय कैंपों का आयोजन किया था जिसमें प्रदेश की 150 विधानसभा सीटें आती हैं।

उन्होंने कहा कि, 5 अगस्त को जनेश्वर मिश्र जी की जयंती है। उस दिन हमारी पार्टी एक यात्रा का आयोजन करेगी। 15 अगस्त से भाजपा सरकार की सच्चाई जनता को बताने के लिए कई यात्राओं का आयोजन करेंगे साथ ही कई कार्यक्रमों का आयोजन भी सपा पार्टी करेगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: