India - Worldworld

चीन में आई बाढ़ में 12 लोगों की मौत, यातायात के सभी साधन ठप

चीन में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ की वजह से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बाढ़ में लगभग 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। निचले इलाकों में रह रहे करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस बाढ़ में लोगों का काफी नुकसान हुआ है। कई घर और गाड़ियां इस भयंकार बाढ़ में बह गए।

खबरों के मुताबिक, चीन में बचाव कार्य जारी है। पुलिस अधिकारी, दमकल कर्मी और अन्य स्थानीय उप जिला कर्मी मौके पर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। ‘सब-वे’ में पानी कम हो रहा है और कई यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। झेंग्झोऊडोंग रेलवे स्टेशन पर 160 से अधिक ट्रेनें रोकी गई हैं। वहीं झेंगझोऊ के हवाईअड्डे पर शहर आने-जाने वाली 260 उड़ानें रद्द की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, कई जगह पानी भर जाने के कारण शहर में यातायात रूक गया है। सड़क और हवाई मार्ग बाधित है। 80 से अधिक बसों की सेवाएं रोकनी करनी पड़ी। 100 से अधिक के मार्ग बदले गए और ‘सब-वे’ सेवांए भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। बारिश का पानी शहर की ‘लाइन फाइव’ की सबवे सुरंग में चला गया, जिससे एक ट्रेन में कई यात्री फंसे हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, हेनान प्रांत की राजधानी झेंग्झौ में मंगलवार शाम 4 से 5 बजे के बीच तक करीब 20 सेंटीमीटर (8 इंच) बारिश हुई। इस बारिश की वजह से सड़कें नदियां बन गईं। सोशल मीडिया पर चीन में बाढ़ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिगेन्द्र कुमार ने दिलाई थी करगिल की पहली जीत, तोलोलिंग पर फहराया था तिरंगा

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: