India Rise SpecialPoliticsUttar Pradesh

मिसाल-बेमिसाल: भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप परिवार के साथ बना रहे जरूरतमंदों के लिए मास्क

दुकानों पर मास्क की कमी हुई तो सांसद ने उठाया मास्क तैयार करने का बीड़ा, बेटी और पत्नी के साथ जुटे काम पर, सहयोगिगयों को भी लगाया, तैयार किए कई मास्क

द इंडिया राइज
देश इन दिनों कोरोना वायरस की चपेट में हैं। भारत समेत दुनिया के कई देश इस महामारी से लड़ रहे हैं। यूपी में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को बाजारों में मास्क नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में आंवला लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद धर्मेंन्द्र कश्यप अपनी पत्नी सरोज और बेटी कीर्ति कश्यप के साथ खुद मास्क बना रहे है। लाल फाटक स्थित गांव कांधरपुर कैप कार्यालय पर सांसद परिवार के साथ रोजाना चार सौ मास्क बनाकर पार्टी के कार्यकर्ता को सौपते है। जिसके बाद कार्यकर्ता गरीब औऱ जरूरतमंद लोगों को मास्क नि:शुल्क में बांट रहे हैं। ताकि लोग खुद को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें।
bjp mp dharmendra kashyap
अपने हाथों से बना रहे हैं मास्क
आंवला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद धर्मेंन्द्र कश्यप इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र को कोरोना वायरस से मुक्त करने के लिए मास्क बना रहे हैं। वो खुद अपने हाथों से मास्को की सिलाई कर लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। उनके मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने बताया कि सांसद धर्मेंन्द्र कश्यप ने मार्केंट मे मास्क न होने के बाद खुद मास्क बनाने की ठान ली। समर्थकों को फोन करके मास्क की जानकारी ली। तो उन्होनें बाजारों मे मास्क खत्म होने की बात कही।जिसके बाद सांसद ने अपने परिवार के साथ सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए उनके साथ मास्क बनना रहे हैं।
keerti kashyap
मास्क बनाने मे सांसद के चचेरे भाई एसपी कश्यप भी अपनी भूमिका निभा रहे है। वो सुबह ही सांसद के कार्यालय पहुंच जाते है। धर्मेंन्द्र का कहना है कि मैंने परिवार के साथ मास्क बनाने का कार्य इसलिए शुरू किया है कि ताकि आम लोगों को मास्क की कमी न होने पाए। उन्होंने कहा कि गरीबों को मास्क बांटने का काम तब तक किया जाएगा जब तक कोरोना पूर्णतया समाप्त नहीं हो जाता। सांसद द्वारा गरीब लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम भी जारी है। वहीं, प्रशासन की सख्ती के कारण लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।

लगातार सामाजिक कार्यों में जुटे रहते हैं धर्मेन्द्र कश्यप
सांसद धर्मेंन्द्र कश्यप लगातार सामाजिक कार्यों में जुटे रहते हैं। सोशल मीडिया में उनकी कई तरह की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इससे पहले वो स्वच्छ भारत के अन्तर्गत सड़कों को साफ करते नजर आए थे। सांसद ने अपने गांव को सेनेट्राइज  किया। उन्होने लोगों से लॉकडाउन पालन करने की अपील की। सांसद धर्मेंन्द्र अपने संसदीय क्षेत्र में जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटे है। वो सोशल मीडिया पर लाइव लोगों से कोरोना को लेकर चर्चा कर चुके है। सांसद ने लोगों से पीएम मोदी के सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की जरूरत बताई। ताकि कोरोना वायरस को जल्द खत्म किया जा सके।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: