Entertainment

नीतू कपूर के बर्थडे पर शेयर की बेटी रिद्धिमा ने फोटो, देखें जन्मदिन की तैयारी

वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर आज (8 जुलाई) अपना 63 वां बर्थडे मना रही हैं। हालांकि यह जन्मदिन उनके लिए
खास नहीं है क्योंकि कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पति ऋषि कपूर को खोया है।

हालांकि बेटी रिद्धिमा सहानी ने एक फोटो शेयर किया है। फ्रेम में नीतू कपूर, रिद्धिमा सहानी और रणवीर
कपूर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है कि मेरी आयरन लेडी को जन्मदिन
को बहुत बहुत शुभकामनाएं, मैं आपको बहुत प्यार करती हूं मां।

 

https://www.instagram.com/p/CCWeVCwnif_/?igshid=1rz3qd85l1vdg

 

साथ ही कई इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की हैं जिसमें दोनों काफी प्रिटी लग रही हैं।

 

आपको बता दें कि रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं। एक ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं। लेकिन पिता के निधन के बाद से
वो अपनी मां के साथ समय व्यतीत कर रही हैं।

नीतू कपूर और ऋषि कपूर के प्यार की चर्चाएं हमेशा से ही होती चली आईं है। क्योंकि दोनों ही अपने समय
के फेमस एक्टर थे। दोनों ने साथ में कुल 12 फिल्में की हैं।

कभी कभी
फिल्म कभी कभी में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। सुनने में आया था की इस फिल्म के बाद
से ही दोनों की अफेयर शुरू हुआ था।

दूसरा आदमी
साल 1977 की फिल्म दूसरा आदमी में दोनों ने काम किया था। दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी।

अमर अकबर और एंथोनी

1977 में आई अमर अकबर और एंथोनी फिल्म में कई किरदार थे। नीतू कपूर और ऋषि कपूर ले अलावा
विनोद खन्ना, शबाना आजमी, परवीन बाबी कादर खान जैसे कई बड़े सितारे थे।

अनजाने में
नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों को पर्दे पर खूब पसंद किया गया था।

धन दौलत
निर्देशक हरीश शाह की फिल्म धन दौलत में दोनों नजर आए थे। साल 1980 में ये फिल्म रिलीज हुई थी।

लव आज कल
नीतू कपूर ने शादी के 26 साल बाद साल 2009 में आई लव आज कल फिल्म से दोबारा फिल्मों में काम की
शुरुआत की थी।

दो दूनी चार
साल 2010 में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी जिसमें ऋषि कपूर टीचर का रोल कर रहे थे।

बेशरम
साल 2013 में आई बेशरम फिल्म एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में रणवीर कपूर भी साथ थे। इस
फिल्म में नीतू ने कांस्टेबल चुलबुल चौटेला की भूमिका निभाई थी।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: