ChhattisgarhIndia Rise SpecialPolitics

इंडोनेशिया की यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाएगा भाजपा का इतिहास

एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी देने वाली एक किताब को इंडोनेशिया की इस्‍लामिक यूनिवर्सिटी के सिलेबस में शामिल किया गया है। वहां के छात्र भाजपा के उदय से लेकर लगातार दो बार सत्‍ता में आने तक की सारी कहानी जानेंगे।
bjp
शांतनु गुप्ता की किताब ‘भारतीय जनता पार्टी- अतीत, वर्तमान एवं भविष्य, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कहानी’ अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग में दक्षिण एशियाई अध्ययन के स्नातक के छात्रों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी।

विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के संकाय सदस्य हदजा मिन फदली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि आम चुनाव में भाजपा की दो बार जीत के कारण शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रुचि बढ़ रही है।

हदजा ने बताया कि भारत की हालिया यात्रा के दौरान उन्हें किताब के बारे में पता चला। वह ‘इंडिया फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित कौटिल्य फेलोशिप कार्यक्रम के लिए भारत आए थे। उन्होंने कहा, इंडोनेशिया के लोग भारत के साथ हमारे संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं और इसलिए सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को समझना महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि भाजपा भी ऐसा ही चाहती है।

जब शांतनु गुप्ता से इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए उनकी किताब को चुने जाने पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उनके काम को वैश्विक पहचान मिलना लेखक के तौर पर उनके लिए बहुत संतोषजनक है। गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ की जीवनी और भारत में फुटबॉल पर एक किताब समेत पांच पुस्तकें लिखी हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: