India Rise Special

सिरदला तकिया मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा , मौके पर इतने लोगों की हुई मौत

सिरदला नवादा : बिहार (Bihar) के नवादा(Nawada) इलाके में सिरदला हिसुआ मुख्य मार्ग में तकिया मोड़ स्थित महादेव मोड़ के पास से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमे एक अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आने से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। घटना की जानकारी होते ही वहां इकठ्ठा हुए स्थानीय लोगों ने महिला को उपचार के सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक शत्रुघ्न प्रसाद ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें रेफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े :- रोहतास के होटल से 181 लीटर शराब हुई बरामद, दो तस्कर हुए गिरफ्तार

सावित्री देवी के तौर पर महिला की हुई पहचान

हादसे में मारी गयी महिला की पहचान तकिया निवासी गनौरी प्रसाद यादव की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है। इस दुर्घटना पर उत्तरी जिला पार्षद बसंती देवी ने गहरा दुख व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दिया है।

ये भी पढ़े :- चारधाम यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन ने जारी किए ये निर्देश ….

गुरुवार की रात टहलने निकली थी महिला

जानकारी के मुताबिक , मृतक महिला गुरुवार की रात को महिला सड़क किनारे टहलने के लिए निकली थी। सिरदला से हिसुआ की ओर जा रही अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी। घटना के तुरंत बाद लोगों की भीड़ लग गई थी लोगों ने ही महिला को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। आसपास के लोग उन्हें ढाढस बंधाने के लिए आ रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: