TrendingUttar Pradesh

भदोही: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया झूला कार्यक्रम का शुभारंभ

पवित्र सावन माह में महादेव के पूजन का विशेष महत्व होता है। इसके बाद मंत्री समेत अन्य पधाधिकारी रुद्राभिषेक करने बैठ गए।

भदोही: जनपद के ज्ञानपुर क्षेत्र के सुंदरबन काटेबना में शनिवार को पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सावन माह में झूला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सावन माह में झूले का क्या महत्व है पर प्रकाश डाला गया। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने वैदिक मंत्रोचार के बीच भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया। पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।ज्ञानपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का भाजपाजनों ने भव्य स्वागत किया। फिर मंत्री सुंदरवन पहुंचे जहां झूला कारक्रम का शुभारंभ किया।

कहा की सावन माह में देवाधिदेव महादेव के पूजन का विशेष महत्व होता है। इसी माह में झूला भी डाला जाता है। प्रयागराज से जल भरकर कांवरिया काशी में विराजमान बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करते हैं। पवित्र सावन माह में महादेव के पूजन का विशेष महत्व होता है। इसके बाद मंत्री समेत अन्य पधाधिकारी रुद्राभिषेक करने बैठ गए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: