Entertainment

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग मनाया गणतंत्र दिवस , फैन्स ने दिया ये रिएक्शन

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय आए दिन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। मां बेटी की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद भी हैं। आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बीच ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या का एक थ्रोबैंक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल वीडियो में..

 

आखिर क्या है वायरल वीडियो में

 

आज 26 जनवरी है और इस मौके पर एक फैन पेज पर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या के साथ झंडा फहराते हुई नजर आ रही है। झंडा फहराने के बाद सभी ‘जन मन गण’ गाने लगते हैं।  ऐश्वर्या भी वीडियो में राष्ट्रगान गाते हुए देखी रही हैं और आराध्या भी जोर-जोर से ‘जन मन गण’ गा रही हैं।  मां-बेटी जिस तरह से झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान गा रही हैं, उसे फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

 

फैंस ने किया कमेंट

 

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का वीडियो सोशल मीडिया पर अभी ट्रेंड हैं। इस वीडियो को देख लोग मां बेटी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट कर लिखा कि, “बच्चन फैमिली बेस्ट है”। तो वहीं एक ने लिखा कि , “बच्चन परिवार ने आराध्या को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं जुग जुग जियो बेटा”।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: