IndiaIndia - World

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, मौसम विभाग ने जताए बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग सात राज्यों में भीषण ठंड होने का अनुमान जताया है।

अगले दो दिन रहेगा शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,  पंजाब,  हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन शीतलहर का प्रकोप रहेगा। दरअसल 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी फिर हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 20 से 22 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की संभावना है।

21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत होगा प्रभावित

वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, चक्रवाती हवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर के साथ सुबह-शाम घना कोहरा पड़ेगा।

19-20 जनवरी को हो सकती है बारिश 

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं, 19 और 20 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। जबकि जम्मू और हिमाचल प्रदेश में 16-17 को घना कोहरा रहेगा।

राजस्थान के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम को सर्द हवाएं चलने की उम्मीद हैं। प्रदेश के कई जिलों में नौ डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: