PoliticsTrending

फिरोजाबाद : 28 को शहर आएंगी प्रियंका गाँधी, महिलाओं से करेंगी संवाद

कार्यक्रम में शिक्षिकाएं होगी आमंत्रित...

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 28 दिसंबर को फिरोजाबाद आएंगी। जहां सिरसागंज के श्री गिरधारी इंटर कॉलेज मैदान परिसर में महिलाओं से संवाद करेंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।
आगमन को लेकर कार्यक्रम तय…
जानकारी के मुताबिक, 28 दिसंबर को फिरोजाबाद जनपद में प्रियंका गांधी के आगमन का कार्यक्रम तय है। राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी, यूपी प्रभारी के आगमन की तैयारी को लेकर सिरसागंज पहुंचे। जहां उन्होंने पांचों विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर आवेदन करने वाले प्रत्याशियों से बातचीत की। इसके साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग से भी तैयारियों को लेकर रायशुमारी ली।
कार्यक्रम में शिक्षिकाएं होगी आमंत्रित…
शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने जानकारी दी कि, शक्ति संवाद कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा शिक्षिकाओं के आगमन को लेकर संपर्क किया जा रहा है। 28 दिसंबर को सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज के मैदान में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं वह बालिकाओं को लाने का लक्ष्य तय किया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: