IndiaIndia - World

कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने सोमवार को 2 आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। बता दें कि बजरंग दल के 23 साल के कार्यकर्ता हर्ष के शव को सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच घर ले जाया जा रहा है। जबकि एंबुलेंस के पीछे-पीछे कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी चल रहे हैं। इस बीच राज्य सरकार ने कहा है कि इस हत्या का हिजाब विवाद से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

 

कब की है घटना

 

स्थानीय पुलिस के अनुसार, भारती कॉलोनी की रवि वर्मा गली में कल यानी 20 फरवरी को देर रात अज्ञात हमलावरों ने हर्षा नामक एक 23 साल के युवक पर हमला कर दिया। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उस पर चाकू से कई बार हमला किया गया। फिलहाल अभी इस हत्या के पीछे के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

 

हिजाब के खिलाफ लिखी थी पोस्ट

 

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। बताया जा रहा है कि, 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखी थी। उन्होंने भगवा शॉल का समर्थन किया था। इधर बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद शिवमोगा में तनाव बढ़ गया है। कई कार्यकर्ता हत्या के बाद अस्पताल पहुंच गए। तनाव बढ़ता देख पूरे शिवमोगा में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही स्कूल व कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। इस बीच कर्नाटक के गृहमंत्री ने मृतक बजरंग दल कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की है।

 

राज्य सरकार ने हिजाब विवाद में हत्या से किया इनकार

 

बता दें कि राज्य सरकार ने इस हत्या का हिजाब विवाद से कनेक्शन होने से पूरी तहर से इनकार कर दिया है। राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र का कहना है कि इस हत्या का हिजाब विवाद से कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस जांच कर रही है बहुत जल्द सच्चाई का पात चल जाएगा।

 

कांग्रेस ने कर्नाटक सरकार को घेरा

 

बजरंग दल के कार्यकर्ता की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या के बाद कर्नाटक का माहौल पूरी तरह से खराब हो गया है। सभी विपक्ष पार्टियां यहां की सरकार को घेर रहे हैं। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने हर्षा की हत्या के मामले से अपना कोई कनेक्शन होने से इनकार किया है। शिवकुमार ने कर्नाटक सरकार के मंत्री ईश्वरप्पा पर हमला करते हुए पद से हटाने  की मांग की है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि ईश्वरप्पा ने मुझपर आरोप लगाया है कि मैंने बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के लिए ‘मुस्लिम गुड़ों’ को उकसाया, जो कि बेबुनिया है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: