India Rise Special

क्या है इंजीनियरिंग ? यहां जानें पूरी जानकारी

आज कल सब बच्चे पहले से ही सोच लेते है की उन्हें बड़े होकर क्या बनना है, किस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना है। जब बच्चों से पूछा जाता है तो ज्यादातर बच्चों का जवाब होता है कि उन्हें बड़े होकर “इंजीनियर” बनना है। और भला इंजीनियरिंग करने का सपना देखें भी तो क्यों न क्योंकि आजकल इंजीनियरिंग ही सबसे प्रचलित कोर्स हो गया है हर घर में आपको एक न एक इंजीनियर दिख जायेगा। छात्र इंजीनियरिंग का ख्वाब बचपन से ही देखना शुरू कर देता है और इसके लिए वह स्कूल से ही तैयारी शुरु कर देता है।

इंजीनियर कैसे बन सकते हैं?

इंजीनियर बनने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है की आपने कक्षा 12 वीं की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम में की हो, क्योंकि साइंस स्ट्रीम के छात्र ही इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। भारत में इंजीनियरिंग के आईआईटी, बीआईटी, एनआईटी जैसे कई बड़े मान्यताप्राप्त संस्थान है जो इंजीनियरिंग के लिए दाखिला प्रदान करते हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला के लिए छात्रों को जेईई मेन्सजेईई एडवांस, GATE, BITSAT, CMAT, WBJEECOMEDK UGET जैसे प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करना होता है और उनके प्राप्त रैंक के अनुसार उन्हें कॉलेज आवंटित की जाती है। ये कोर्स मुख्य रूप से 3 वर्ष का होता है, इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त हो जायेगी और वो इंजीनियर बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें : 38 हजार में इस युवा ने खरीदी चांद पर जमीन, आखिर कैसे? 

इंजीनियरिंग क्या है ?

इंजीनियरिंग को गहराई से समझने के लिए हम सबसे पहले जानते है की इंजीनियरिंग और इंजीनियर का मतलब क्या होता है। इंजीनियरिंग कोर्स का नाम है जो छात्र 12वीं के बाद करते है। 12वीं के बाद छात्र बी.टेक में स्नातक स्तर की पढ़ाई मान्यता प्राप्त कॉलेज से कर सकते है जो इंजीनियर बनने की शुरुआत मानी जाती है। किसी भी छात्र के पास कम से कम 3 साल की डिग्री या फिर डिप्लोमा होना चाहिए। 3 साल की पढ़ाई के बाद छात्र कों जिस विषय में सबसे ज्यादा रुचि है उसमें छात्र स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रजुएशन) कर सकता है। स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) होने के बाद आप “इंजीनियर” कहलाए जाएंगे और अगर आपकी रूचि किसी एक क्षेत्र में खोज यानी कि रिसर्च और डेवलपमेंट करने में है उसको अपनी फिल्ड में पी.एच.डी करनी होगी। अब हम आपको बताएंगे की इंजीनियरिंग के प्रकार कितने होते है।

कितने प्रकार के इंजीनियर हैं?

सबसे बड़े इंजीनियरिंग क्षेत्र हैं:

  • केमिकल इंजीनियर
  • सिविल इंजीनियर
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
  • इंडस्ट्रियल इंजीनियर
  • मैकेनिकल इंजीनियर
  • कंप्यूटर साइंस
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियर

और भी अन्य इंजीनियरिंग क्षेत्र

  • एयरोस्पेस इंजीनियर
  • ओशनिक इंजीनियर
  • न्यूक्लिअर इंजीनियर
  • बायोमेडिकल इंजीनियरएंड बायोकैमिकल इंजीनियर
  • एनवायर्नमेंटल इंजीनियर

सफल इंजीनियरों में क्या गुण होते हैं?

  • गणित और विज्ञान में मजबूत
  • अत्यधिक विश्लेषणात्मक और विस्तार-उन्मुख
  • कल्पनाशील और रचनात्मक
  • अच्छा संचार कौशल
  • टीम में काम करने में माहिर
  • काम करने के तरीके में सुधार या निर्माण कार्य में आनंद लेना

इंजीनियर बनने के लिए योग्यता (Qualification for Engineer in Hindi)

12वीं में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तभी आप इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। उसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके 3 साल का डिप्लोमा डिग्री की आवश्यकता होती है। इसके अलावा कई अन्य कोर्स जैसे बीई और बीटेक भी है जिसे आप सफलता पूर्वक करके भी इंजीनियर बन सकते हैं।

इंजीनियर बनने के लिए कोर्स

इंजीनियर बनने के लिए कई कोर्स उपलब्ध है, आप चाहे तो डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं या बैचलर कोर्स कर सकते हैं। दोनों के माध्यम से आपको डिग्री मिलती है और आप इंजीनियर बन सकते हैं।

1. डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स

इस कोर्स की अवधि 3 साल की होती है, जिसमें आपके पास साइंस और मैथ विषय होना अनिवार्य है।

  • Diploma in Information Science (सूचना विज्ञान में डिप्लोमा)
  • Diploma in Automobile Engineering (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा)
  • Diploma in Computer Science (कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा)
  • Diploma in Mechanical Engineering (मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा)
  • Diploma in Civil Engineering (सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा)
  • Diploma in Electrical Engineering (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा)
  • Diploma in Electronic Instrumentation and Control Engineering (इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा)

2. बैचलर इंजीनियरिंग कोर्स

12वीं में सफलता के बाद ही आप यह कोर्स करने के लिए सक्षम हो सकते हैं और आप का विषय साइंस होना चाहिए। यह कोर्स करने के बाद निम्न इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इंजीनियर बन सकते हैं।

  • Aerospace engineering
  • chemical Engineering
  • computer Engineering
  • Industrial engineering
  • Information Technology Engineering
  • Metallurgical engineering
  • Automobile engineering
  • Biotechnology engineering
  • Civil Engineering
  • mechanical Engineering

इंजीनियरिंग के लिए टॉप 10 कॉलेज

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, दिल्ली
  2. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, खरगपुर
  3. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, बाम्बे
  4. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, कानपुर
  5. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, रुड़की
  6. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, गुवाहाटी
  7. बिरला इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, पिलानी
  8. दिल्ली टेक्नोलोजी यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  9. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, धनबाद
  10. इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलोजी, इंदौर

यह भी पढ़ें : आयुष्मान भारत अभियान, एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन है 

बी.टेक (इंजीनियरिंग) के बाद क्या करें ?

सबसे ज्यादा छात्र को दिक्कत तब आती है जब वो यह तय नहीं कर पाता की बी.टेक के बाद क्या करें। यह सवाल पेजीदा भी है क्योंकि इस फैसले से ही छात्र की पूरी जिंदगी जुड़ी होती है। लेकिन आजकल छात्र को लगता है की बी.टेक तो हर कोई कर रहा है और इसमें जॉब की बहुत कमी हो रही है। मगर ऐसा नहीं है, बी.टेक करने के बाद भी करियर के बहुत से अॉपशन होते है। अब इस आर्टिकल में हम आपको यहीं बताएंगे की बी.टेक के बाद आप क्या क्या कर सकते है।

इंजीनियर की सैलरी

किसी भी पेशे में एक व्यक्ति की सैलरी, उसकी नौकरी, पोजीशन और अनुभव पर निर्भर करती है। ठीक वैसे ही इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी यही होता है। यहां हर क्षेत्र में अलग-अलग सैलरी दी जाती है, कहीं ज्यादा तो कहीं कम। यह सब इंजीनियर के के पद पर निर्भर करता है। जैसे कि, मेकेनिकल इंजीनियर को चार लाख प्रति साल सैलेरी मिलती हैं।

वहीं सिविल इंजीनियर की सैलरी 3 से लेकर 4 लाख प्रति वर्ष है। अब बात करें, कंप्यूटर इंजीनियर की तो यह उसके working skills पर निर्भर करता है। एक कंप्यूटर इंजीनियर लगभग 1 महीने में 30 से 40 हजार कमा सकता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी इनसे ज्यादा 5 से 10 लाख प्रति वर्ष मानी जाती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: