Uttar Pradesh

यूपी : भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का निधन

उत्तर प्रदेश में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। शुक्रवार को एक तरफ रिकार्ड तोड़ संक्रमित मिले और एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुईं तो दूसरी तरफ भाजपा के दो विधायकों का भी कोरोना से निधन हो गया। सुबह औरैया सदर से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर की मौत हो गई। देर शाम राजधानी लखनऊ में पश्चिम क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हो गया है। सुरेश चंद्र श्रीवास्तव संक्रमण की चपेट में आने के बाद से अस्पताल में भर्ती थे।

यह भी पढ़ें : यूपी : कोरोना ने ली औरैया सदर से विधायक रमेश चंद्र की जान 

बताया जा रहा है कि सात दिन से वह वेंटिलेटर पर थे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विधायक के निधन पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक दिन में ही भाजपा के दूसरे विधायक का कोरोना से निधन हुआ है। इससे पहले औरैया सदर से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर का भी कोरोना से ही निधन हुआ था। 

योगी आदित्यनाथ सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के बाद अब दो विधायकों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया है। औरैया सदर से भाजपा सदर विधायक रमेश दिवाकर का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया है। वहीं देर शाम लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का निधन हो गया। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव टालने की मांग कर रहे भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी भी कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं। वह बांदा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।  

यह भी पढ़ें : लखनऊ पुलिस के हत्थे चढ़े समाज द्रोही, 20 हजार में बेच रहे थे रेमडेसीविर इंजेक्शन,4 गिरफ्तार 

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन के समाचार को पीड़ादायक बताते हुए कहा है कि जन प्रतिनिधि के रूप में उनकी सादगी, सरलता और उनकी कर्मठता अपने आप में मिसाल थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने  भी उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: