Uttar Pradesh

यूपी में एक बार फिर सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लगा लॉकडाउन 

कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रीम के बेहद घातक होने के कारण उत्तर प्रदेश में अब हर रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान आज प्रदेश के शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसरा है। सड़कों पर बेवजह निकलने वालों के साथ पुलिस सख्ती कर रही है। इस दौरान बैरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। बेवजह सड़कों सड़कों पर निकले लोगों की चेकिंग हो रही है। मास्क न लगाने पर लोगों के खिलाफ पुलिस जुर्माना वसूलने की भी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें : यूपी न्यूज: जौनपुर, बलिया, गाजीपुर और प्रतापगढ़ में बनेगी बीएसएल टू लैब 

आगरा में साप्ताहिक लॉकडाउन में सख्ती का असर शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक है। गांव-कस्बों में सभी बाजार बंद हैं। पिनाहट में पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और बेवजह बाहर निकले लोगों को चेतावनी देकर लौटाया। फतेहपुर सीकरी में पुलिस सख्ती बरत रही है। वहीं नगर पालिका के कर्मचारियों ने प्रमुख बाजारों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। बात करें शहर की तो यहां आवश्यक सेवाओं को छोड़कर संपूर्ण तालाबंदी है। सभी बाजार बंद हैं। रविवार को कॉलोनियों में सब्जीवाले भी नहीं आए। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात है। लोगों से अपील की गई है कि वे घरों के अंदर ही रहें। नियमानुसार मेडिकल स्टोर खुले हैं, दूध की आपूर्ति भी सुचारू है। 

लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज में सन्नाटा पसरा है। यहां पर तीन दिन पहले से ही दुकानदारों ने बंदी कर रखी थी। लखनऊ में आज तो चौराहों-गलियों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। हर जगह पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। लखनऊ नगर निगम की टीम ने अभी तक चार लाख से ज्यादा घरों में सैनिटाइजेशन किया है। अभियान अगले 3 दिन तक कि पूरे शहर में जारी रहेगा। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि लखनऊ में संडे लॉकडाउन का पूरा अनुपालन कराया जा रहा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: