स्वतंत्र भारत के पहले और सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘ पुण्यतिथि पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि।’
इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने आधिकारीक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा, ‘आपके विजन ने हमें एक संपन्न लोकतंत्र दिया, आपकी तर्कसंगतता ने हमें विकास की दिशा में आगे बढ़ने में मदद की और आपकी सहानुभूति प्रकृति ने हमें सहिष्णुता और भाईचारा सिखाया। भारत आपको धन्यवाद करता है।’
1955 में भारत रत्न से सम्मानित हुए
पंडित नेहरू ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे। वह लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद में विश्वास रखते थे।साल 1955 में पंडित नेहरू को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पंडित नेहरू ने देश की कमान तब संभाली, जब देश भुखमरी, गरीबी और अशिक्षा जैसी महामारी की स्थिति से गुजर रहा था।
योजना आयोग का गठन
देश को विकास पथ पर लाने के लिए उन्होंने योजना आयोग (Planining Commission) का गठन किया। उनकी नीतियों वजह से देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का रचयिता कहते। उन्होंने देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया।
संसदीय सरकार की स्थापना और गुटनिरपेक्षता के विचार दिया
पंडित जी ने ही संसदीय सरकार की स्थापना और गुटनिरपेक्षता के विचार दिया था। वह 1947 से अपनी मृत्यु तक 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति, नेहरू ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर में बहुत सम्मान अर्जित किया।14 नवंबर 1889 को प्रयागराज ( पहले इलाहाबाद) में जन्में पंडित नेहरू का 27 मई, 1964 को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।