India Rise Special

LOVE STORY: 103 साल के शख्‍स ने 27 साल की प्रेमिका से की शादी

LOVE STORY: कई बार आपने लोगों से यह कहते सुना होगा कि उम्र बस एक नंबर होता है, इसके सिवा कुछ नहीं। इसको चरितार्थ किया है इंडोनेशिया के रहने वाले 103 वर्षीय पुआंग कट्टे ने। वह करीब 76 साल छोटी यानी 27 वर्षीय महिला से शादी रचाकर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
LOVE STORY
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुआंग एक डच कर्नल हैं। उन्होंने 1945-1949 की लड़ाई में हिस्सा लिया था। दुल्हन इंडो अलंग के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि दूल्हे (पुआंग) की उम्र कितनी है, लेकिन उन्हें इतना जरूर पता था कि उसकी उम्र 100 के पार होगी।

शादी के बाद जब दूल्हा-दुल्हन की सही उम्र का खुलासा हुआ, तो सब हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा बने पुआंग ने लड़की वालों को दहेज भी दिया है। उन्होंने करीब 25 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी देकर महिला से शादी रचाई है।

लिन्टास आई न्यूज के मुताबिक, बुजुर्ग पुआंग की महिला से उस वक्त पहली बार मुलाकात हुई, जब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने जा रही थी, क्योंकि वह उसे धोखा दे रहा था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शारीरिक संबंध भी बन गए। इस दौरान महिला ने पाया कि वह गर्भवती है, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। अगर आपको यह जानने की इच्छा हो रही है कि क्या दादा की उम्र का यह बुजुर्ग पिता बनने वाला है, तो इसका जवाब है हां। 103 वर्षीय पुआंग एक अजन्मे बच्चे के पिता हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुआंग की नई-नवेली पत्नी की यह दूसरी शादी है। उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया था, क्योंकि वह उनका अपमान करता था और शायद उन्हें मारता-पीटता भी था। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुआंग और उनकी नई-नवेली दुल्हन दक्षिणी सुलावेसी में पुआंग के घर पर आराम से रह रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: