Chhattisgarh

कुमुदिनी और रीति ने रचा इतिहास, पहली बार जंगी जहाज पर शामिल होंगी महिला ऑफिसर 

the india rise news kumudini tyagi women officer posted indian navy warships


 

भारत की पहली महिला एयरबोर्न टेक्टीशियन (First set of women airborn tactician in India) होने का गौरव सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी (SLt Kumudini Tyagi)  और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह को मिलेगा। ये हैं देश की पहली महिला अधिकारी जिनकी जंगी जहाज पर तैनाती होगी।

 

संजय नगर सेक्टर-23 में रहने वाली कुमुदिनी के पिता प्रवेश त्यागी ने कहा कि उनके लिए यह सबसे बड़ा खुशी का दिन है उनके परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे देश को उनपर गर्व है। उन्होंने वो कर दिखाया जो उनके बचपन का सपना था। और अपनी आंखों के सामने बेटी को सपना पूरा करते देख रहा हूं। कुमुदिनी को कक्षा 10 से ही आर्म्ड फोर्स में जाने की जिद थी। उसने दिन रात मेहनत करी और आज उसकी मेहनत रंग ले आई। उन्हें इस बारे में 4 दिन पहले जानकारी दी गई थी। की उन्हें ऑब्जर्वर के तौर पर चुना गया है। यह बात जानकर सभी को बेहद खुशी हुई।

 

पिता ने कहा बेटी बचपन से ही हर काम में है एक्टिव 

कुमुदिनी के पिता सिक्योरिटी एजेंसी में हैं। उन्होंने बताया कि बेटी ने एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। बचपन से ही कुमुदनी पढ़ने में होशियार थीं। उनका एक ही सपना था कि उन्हें वर्दी की नौकरी करनी है। वह भी ऊंचे पद पर जिससे आपको नाज हो। लगन और मेहनत के दम पर दिसंबर 2018 में नेवी के अंदर कमीशंड हासिल किया। यह उनकी जिंदगी का नया मोड़ था।

 

the india rise news kumudini tyagi women officer posted indian navy warships

 

 

उन्होंने आगे कहा कि वे मूल रूप से मेरठ में खरखौदा के रहने वाले हैं। 1985 में उन्होंने अपना मकान संजयनगर में बनवा लिया था। अभी बाकी का परिवार खरखौदा में जो रहता है। कुमुदिनी का एक छोटा भाई है जिसने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीकॉम ऑनर्स किया है और अब गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: