वॉलमार्ट के स्वामित्व में काम कर रही फिल्पकार्ट ने फिल्पकार्ट क्विक की घोषणा की है। इस सर्विस में अडवांस लोकेशन मैपिंग का इस्तेमाल किया जाएगा।
ई- कॉमर्स कंपनी Flipkart ने ग्राहकों के लिए नई सर्विस लॉन्च की है। कंपनी ने इसे Flipkart Quick का नाम दिया है। इस सेवा में ग्राहकों को 90 मिनट में डिलीवरी मिलेगी। इस सुविधा में डेयरी, मांस, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, स्टेशनरी, होम, एक्सेसरीज के साथ अन्य 2,000 से अधिक उत्पादन 90 मिनट में मिल सकेंगे। साथ ही इस सर्विस में आप 2 घंटे का स्लॉट आप सुविधा जनक बुक कर सकते हैं।
कितना होगा डिलीवरी चार्ज
इस बेहतरीन सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको मिनिमम 29 रुपए का डिलीवरी चार्ज देना होगा। शुरुआत में यह सर्विस बेंगलुरू के कुछ हिस्सों में ही उपलब्ध होगी। अगले कुछ महीनों में यह सुविधा 6 अन्य शहरों में खोली जाएगी।
अडवांस लोकेशन मैपिंग का होगा इस्तेमाल
फ्लिपकार्ट के क्विक सर्विस में अडवांस लोकेशन मैपिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे कम से कम समय में ग्राहकों को डिलीवरी मिल सकेगी। अडवांस लोकेशन मैपिंग से ग्राहकों की लोकेशन बेहतर तरह से ट्रैक की जा सकेगी।
950 अरब डॉलर का भारत का खुदरा बाजार
वर्तमान में भारत का खुदरा बाजार 950 अरब डॉलर का आंका गया है। वहीं 2025-26 में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बढ़कर 1,300 अरब डॉलर तक पहुंचेगा। जानकारी के मुताबिक ई-कॉमर्स कंपनी का 78 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। जो की 2025-26 में 100 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस समय लगभग सभी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां ग्रोसरी कैटेगरी पर फोकस कर रही हैं।