कोरोना ने राजनीति के साथ अब बॉलीवुड गलियारे में भी एंट्री ले ली है। बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो यानि अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ने खबर इन्फॉर्म करते हुए लिखा कि मैं ठीक महसूस कर रहा हूं मेरे लक्षण एजिंप्टोमैटिक हैं। डॉक्टर की सलाह पर मैने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। मैंने डॉक्टर और बीएमसी से सलाह ली है। आपने स्पोर्ट किया इसके लिए धन्यवाद करता हूं। मैं अपनी हेल्थ अपडेट बताता रहूंगा।
अभिनेता की कोरोना रिपोर्ट रविवार सुबह ही आई है। उसके बाद से उनके फैंस, दोस्त और करीबी जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की भी कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
https://www.instagram.com/p/CEydxJNp3mB/?igshid=7ml89hk9o5lr
बात अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो निखिल आडवाणी के बैनर की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस राकुल प्रीत होंगी। फिल्म की शूटिंग फिल्मसिटी में हो रही है। यह फिल्म देश के बंटवारे के बैकड्रॉप की लव स्टोरी पर आधारित होगी।
एहतियात बरतते हुए की जा रही है फिल्म की शूटिंग
कोरोना महामारी की वजह से देशभर में लॉकडाउन था, लेकिन अब गाइडलाइंस के साथ अनलॉक 4 की प्रक्रिया शुरू हो गई है साथ ही काम की भी शुरुआत हो गई है। फिल्मी सितारे अब वापस अपने काम यानी कि शूटिंग पर लौट गए हैं। अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, राकुल प्रीत और वाणी कपूर शूटिंग में बिजी हैं, हालांकि अब अर्जुन कपूर अपने घर पर क्वारंटाइन हैं। वहीं अजय देवगन अपनी फिल्म भुजः प्राइम ऑफ इंडिया के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं।
https://www.instagram.com/p/CEqdXcOBNit/?utm_source=ig_web_copy_link