Entertainment

Bigg Boss 14 का बज गया बिगुल, जानें इस बार की थीम और नियम के बारे में 

टीवी शो की बात करें तो सबसे विवादों में रहने वाला शो Bigg Boss 14 का बिगुल बज चुका है। यानी कि शो का प्रोमो आ चुका है। इस बार सबसे चर्चित शो की थीम क्या रहेगी ? क्या नया देखने को मिलने वाला हैं ?  ये बात जानने के लिए कई युजर्स सोशल मीडिया पर कमेंट करते दिखे हैं।

bigg boss 14 show


->> पोछा लगते दिखे सलमान ख़ान

https://www.instagram.com/p/CD31eKhMVZA/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रोमो की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि एक खास तस्वीर उनके फैंस पोस्ट कर रहे हैं जिसमें सलमान ख़ान फर्श पर पोछा लगते नजर आ रहे हैं।

 

->>हॉरर और सुपरनेचुरल की थी थीम 

bigg boss the india rise

 कोरोना के बाद अब लोग खास तौर पर Bigg Boss 14 की थीम को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। हर साल इस शो की थीम में कुछ नया देखने को मिलता हैं। जैसा कि पिछले सीजन में हॉरर थीम रखी गई थी। वहीं घर के अंदर हॉरर और सुपरनेचुरल की थीम रखने की बात कही गई थी। कई लोगों का कहना था कि 13 अंक शुभ नहीं होता है। शो की TRP बनी रहे इसलिए नई तरह की थीम की प्लानिंग की गई थी।

 

->>जंगल है इस बार की थीम 

bigg boss 14 news latest update the india rise news

 इस बार शो के थीम की बात करें तो जानकारी के मुताबिक Bigg Boss 14 की थीम जंगल पर आधारित होगी। इस बार Bigg Boss के घर में मिलने वाली बहुत सी सुविधाएं छीन ली जाएंगी। जानकारी के मुताबिक इस बार 13 सेलिब्रिटी और 3 कॉमनर होंगे।

 

->>कोरोना के बाद ये हैं तैयारियां

bigg boss 14 news latest update the india rise news

इस बार सभी कंटेस्टेंट्स की घर में जाने से  पहले कोरोना की जांच करवाई जाएगी। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें घर में प्रवेश दिया जाएगा। घर को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा।

 

->>कैसे होगी सलमान की शूटिंग

bigg boss 14 news latest update the india rise news

जानकारी आ रही है कि सलमान ख़ान इस बार एक बार ही सेट पर आएंगे। केवल शनिवार के दिन वो शूट करेंगे। बात अगर वाइल्ड कार्ड एंट्री की करें तो इस बार के नियम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

->>कब शुरू होगा शो ? 

bigg boss 14 news latest update the india rise news

शो को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। वैसे तो Bigg Boss का शो हर साल अक्टूबर के शुरुआती हफ्ते में शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में शो शुरू किए जाने की खबर है। इस शो के लगभग सभी प्रोमो की शूटिंग सलमान ख़ान अपने पानवेल वाले फार्म हाउस से करेंगे।

 

->>सलमान ख़ान पर लगे नेपोटिज्म के आरोप के बाद क्या गिर जाएगी शो की TRP 

bigg boss 14 news latest update the india rise news

शो पर हमेशा ही कई करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। बात सलमान की करें तो भाई जान के फैंस उन्हें देखने के लिए जरूर Bigg Boss देखते हैं। यह बात तो कहीं न कहीं सच है कि जब से सलमान ख़ान ने शो को होस्ट करना शुरू किया है तब से शो की TRP का ग्राफ काफी बढ़ गया है। लेकिन सवाल अब यह है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत की डेथ के बाद सलमान पर उठ रहे नेपोटिज्म आरोप से सबसे चर्चित शो की TRP पर क्या असर पड़ेगा ? रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ख़ान ने सुशांत को कई प्रोडक्शन हाउस से बैन करवाया था। ऐसे में लोगों ने मेकर्स से मांग कर डाली कि वो सलमान ख़ान को शो होस्ट न करने दें।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: