Entertainment

रणवीर सिंह की बचपन से लेकर अब तक की दिलचस्प बातें

रणवीर सिंह बीटाउन के सबसे नॉटी एक्टर में से एक रहे हैं।
आज वो आपना 35 वां बर्थडे मना रहे हैं। आपने रणवीर को पब्लिक इंवेंट में कुछ न कुछ अलग करते तो
देखा ही होगा उनकी इस डिफरेंट काम करने के तरीकों को देख बॉलीवुड की सबसे हॉट और बोल्ड लुक रहने
वाली दीपिका का दिल रणवीर पर आ गया। वैसे रणवीर बचपन से ही नॉटी थे। उन्हें लोगों का अटेंशन लेना
बेहद पसंद है।

ranveer singh

रणवीर सिंह की लाइफ स्टोरी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उन्हें बचपन से ही हीरो बनने का शौक़
था। महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म को देख कर बड़े हुए रणवीर के सपनों को साकार करने में कह
सकते हैं कि उनकी दादी मां का हाथ था। वो कहतीं बेटा शुरू हो जा, वैसे ही रणवीर एक्टिंग करना शुरू कर
देते। कुछ समय बाद रणवीर ने एडवरटाइजिंग का काम करना शुरू कर दिया। लेकिन दिमाग से हीरो बनने के कीड़ा नहीं निकला।

 

सुना यह भी जाता है कि एक बार वो विदेश यात्रा पर एडवरटाइजिंग के काम के
सिलसिले में गए थे। वहां उन्होंने विदेशियों के सामने फिल्म दीवार का डॉयलोग सुनाया। मेरे पास बंगला है,
गाड़ी है, बैंक बैलेंस है…… तुम्हारे पास क्या है? मेरे पास ‛मां’ है। बताया था ना बचपन से उन्हें कुछ डिफरेंट करने
की आदत थी।

बात अगर उनकी लेडी लव की करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी किसी से छिपी
नहीं थी। 6 साल के रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने इटली के लेक कोमो में ग्रैंड वेडिंग की।
रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया की उन्होंने दीपिका को इंप्रेस करने के लिए बहुत मेहनत की। रणवीर खुले
दिल के इंसान है प्यार जाहिर करने से शर्माते नहीं।

deepveer wedding

रणवीर को पता चला कि दीपिका को फूल बेहद पसंद हैं
और जैसे ही दीपिका का सेट पर आने का टाइम होता रणवीर फूल लेकर पहुंच जाते। और कभी दीपिका
का कहीं और शूट होता तो रणवीर फूल लेकर वहीं पहुंच जाते। सिर्फ 6 महीने की डेटिंग में रणवीर को समझ
आ गया कि दीपिका उनके लिए ही बनी हैं। उन्होंने मन ही मन शादी करने का फैसला कर लिया।
रणवीर ने बताया कि दीपिका खाना अच्छा बना लेती हैं

हालांकि दीपिका कहती हैं कि आज तक रणवीर ने
कुछ बना के नहीं खिलाया इस पर रणवीर ने कहा मुझे सिवाए अंडा ब्रेड कुछ नहीं आता। इस पर दीपिका ने
कहा कि अरे अंडा ही बना के खिला दो। मैं खाने को तैयार हूं।

रणवीर दीपिका के प्यार की शुरुआत रामलीला फिल्म से हुई थी। इसके बाद दोनों फिल्म पद्मावत और
बाजीराव मस्तानी में एक साथ नजर आए थे। अब एक बार फिर दोनों की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने आने
वाली है। फिल्म 83 में दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
रणवीर के स्पेशल डे पर अनिल कपूर ने ट्वीट करके विश किया है।

राकुल प्रीत सिंह ने भी इंस्टाग्राम
स्टोरी लगा के उन्हें विश किया है।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: