Entertainment

जानें उन सेलेब्रिटीज़ के बारे में जिन्होंने अपने से आधी उम्र की लड़कियों से की थी शादी

बॉलीवुड में कई ऐसे कपल हैं जो प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे रहते हैं।
लेकिन जब बात उनके लव अफेयर और शादी को लेकर होती है तो हर कोई सेलेब्रिटीज़ की लव लाइफ
जानने में इंटरेस्टेड होता है। जी हां आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के बारे में बताएंगे जिन्होंने
अपने से आधी उम्र की लड़कियों से शादी की है।

शाहिद कपूर / मीरा राजपूत

आपको बता दें कि 7 जुलाई को शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को 5 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों ने
आज ही के दिन साल 2015 में शादी की थी।

दोनों शादी की वजह से तो लाइमलाइट में आए ही थे। बल्कि इस लिए ज्यादा आए थे कि मीरा राजपूत
शाहिद से उम्र में 12 साल छोटी हैं। मात्र 21 साल की उम्र में मीरा शाहिद से शादी के बंधन में बंध गईं थीं।

https://www.instagram.com/p/B_JuRwzHY0y/?igshid=t5nu8zjxue0y

राजेश खन्ना / डिंपल कपाड़िया

बॉलीवुड में सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता राजेश खन्ना के पीछे कई लड़कियां दीवानी थीं। लेकिन राजेश
खन्ना डिंपल कपाड़िया के दीवाने थे। जब राजेश खन्ना ने डिंपल को प्रोपोज़ किया तब राजेश खन्ना की उम्र 31
और डिंपल कपाड़िया की उम्र 16 साल थीं। शादी के बाद डिंपल ने अपनी पहली मूवी बॉबी की थी।

 

दिलीप कुमार / सायरा बानो

दिलीप कुमार ने साल 1966 में सायरा बानो से शादी की। उस समय दिलीप कुमार 44 के थे और सायरा
बानो 22 की थीं। और तब से लेकर अब तक दोनों में गहरा प्यार है।

कबीर बेदी / परवीन दुसांज

दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी जगह बनाई है। वो अफेयर और शादी
को लेकर काफी चर्चाओं में रहे थे। साल 2005 में उन्होंने 33 साल छोटी परवीन दुसांज से शादी की। कबीर
बेदी की यह चौथी शादी थी। परवीन की उम्र कबीर की बेटियों से भी कम थी।

https://www.instagram.com/p/B8o_P6tgY7d/?igshid=bs02y6j4w3hv

संजय दत्त / मान्यता

बॉलीवुड में सबसे अलग किरदार निभाने वाले संजू बाबा यानी कि संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता के
बीच 19 साल का अंतर है।

https://www.instagram.com/p/B8asTQiHIu6/?igshid=kolvwbkzqzw2

सैफ अली ख़ान / करीना कपूर

एक्ट्रेस अमृता सिंह से तलाक के बाद सैफ अली ख़ान ने करीना कपूर से शादी की। करीना सैफ से उम्र में
10 साल छोटी हैं।

https://www.instagram.com/p/B_tyJXGJBhq/?igshid=r1e2y7qu26xq

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: